हाइलाइट्स
सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- जरूरत पड़ी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे.
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा-धामी.
देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने घोषणा की है कि जरूरत पड़ी तो राज्य हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाएगा. अगर यह उत्तराखंड के हित में होगा और ऐसा करना जरूरी होगा तो कानून बनाया जाएगा. एक अखबार से बातचीत में सीएम ने ये बात कही है. बता दें कि उत्तराखंड में कई बार जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा उठ चुका है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा.
सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी पर हमारा ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि धार्मिक एजेंडे के नाम पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदेश सरकार बेहद कठोरता के साथ कार्रवाई करेगी. जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों में अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक अध्यादेश भी ला रही है, जिसमें भूमि खरीद की प्रक्रिया में व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच को अनिवार्य बनाया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का अपना एक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्वरूप है, इसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून की पहल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के हित में हमारे लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे. जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत पड़ेगी तो वह भी लाएंगे.
आपके शहर से (देहरादून)

देहरादून: बढ़ती आबादी का बोझ देख उत्तराखंड में नया शहर बसाने जा रही धामी सरकार! विरोध की उठी आवाज

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, ग्लेशियर टूटने से यात्रा मार्ग पर आवाजाही बंद, 4 लोग किये गए रेस्क्यू

‘बूढ़ दादी’ रेस्टोरेंट के जरिए पहाड़ी व्यंजनों को नए फ्लेवर में परोस रहीं दीपिका, नई पीढ़ी भी को भी होगा जुड़ाव

पलायन पर बनी फिल्म ‘बथौं सुबेरौ घाम 2’ से झलकेगा वीरान हो चुके गांवों का दर्द

Dehradun Crime News: बैंक मैनेजर की करतूत! महिला के अकाउंट से निकाले 40 लाख और ‘3 पत्ती’ में उड़ा दिए

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पीआरओ और गनर पर केस दर्ज, युवक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Uttarakhand: चारधाम के बाद शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा, जानें इस खास यात्रा के बारे में सब कुछ

Kaal Bhairav Ashtami 2023 : नकारात्मक शक्तियां होगी दूर, जादू -टोना होगा बेअसर, जानिए काल भैरव को प्रसन्न करने के उपाय

Dehradun News: इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे दून के एम एम कपूर, 84 साल के होकर भी समाजसेवा में जुटे

उत्तराखंडः10वीं और 12वीं में फेल हुए बच्चों को मिलेगा पास होने का मौका, जानें-कैसे

Dehradun News: ऐपण कला से सजी देहरादून की दीवारें, पर्यावरण संरक्षण के साथ दे रहीं ये खास संदेश
सीएम ने कहा, राज्य में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए हमने सख्त धर्म स्वतंत्रता कानून लागू किया है. इस कानून में 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है. अब राज्य सरकार समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ रही है. विशेषज्ञ समिति ने 30 जून तक ड्राफ्ट फाइनल होने के बारे में जानकारी दी है. समिति का कार्यकाल 27 मई को पूरा हो रहा है, इसे आगे बढ़ा दिया जाएगा.
देहरादून से बड़ी खबर,जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान कहा जरूरत पड़ी तो राज्य हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएंगे।@News18_UK @pushkardhami pic.twitter.com/3MFQFi0gpQ
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) May 6, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CM Pushkar Singh Dhami
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:34 IST








