पटना. पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी में बीते 18 अप्रैल को दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर अर्जुन सिंह की हुई हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी विजय यादव द्वारा ही तीन लाख की सुपारी देकर शूटरों के माध्यम से अर्जुन सिंह की हत्या कराई गई थी. पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शूटरो को मदद पहुंचाने वाले दो अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार पांचों अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल के अलावे एक अपाचे मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल भी बरामद किया है. पटना सिटी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिटी एसपी पटना पूर्वी संदीप सिंह ने बताया कि हत्याकांड के बाद पटना एसएसपी के विशेष दिशा निर्देश पर पटना सिटी एएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कांड का सफल उद्भेदन कर लिया.
सिटी एसपी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अर्जुन सिंह का पड़ोसी विजय यादव के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था, और विवाद के क्रम में ही विजय यादव द्वारा तीन लाख की सुपारी देकर अर्जुन सिंह की हत्या करा दी गई. सिटी एसपी का कहना था कि करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन को लेकर पूर्व में विजय यादव द्वारा अर्जुन सिंह पर गोली चलाये जाने का आरोप लगाया गया था. सिटी एसपी ने बताया कि अर्जुन सिंह को गोली नालंदा जिले के चिकसौरा निवासी शूटर सूरज कुमार और अगमकुआं के धनुकी निवासी शूटर आशिक उर्फ छोटू ने मारी थी, वहीं तीसरा शूटर अभिनंदन कुमार पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहा था.
आपके शहर से (पटना)

Munger News : कोड़ा गैंग के दो गुर्गे हथियार के साथ गिरफ्तार, एक आरोपी दार्जिलिंग में भी है कुख्यात

Samastipur News : समस्तीपुर में डायवर्जन बना ‘यमराज’ ! 6 महीने में 50 दुर्घटना व 2 मौत, जानें वजह

NTRO Recruitment 2023: ग्रेजुएट के साथ इस भाषा का है नॉलेज, तो टेक्निकल इंटेलिजेंस में पाएं नौकरी, 1.42 लाख है सैलरी

Apple Farming : हरमन-99 किस्म के सेब का बेगूसराय में हो रहा है उत्पादन, जानिए उत्पादन क्षमता और कमाई

कुल्हाड़ी लगते ही शिवलिंग से बहने लगा था दूध! इसलिए बाबा का नाम पड़ा दूधनाथ, जानें कहां है ये मंदिर

जमुई में बड़ा हादसा, DJ लोड गाड़ी ने पुलिस की जिप्सी में मारी टक्कर, 2 होमगार्ड जवान की मौत, 4 जवान घायल

Chapra News: नशे के कारोबारियों का छपरा में आतंक जारी, हमले में चार लोग जख्मी, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

लालू यादव के साले सुभाष यादव समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज, दबंगई से जमीन लिखवाने का आरोप

Tomato Farming : खेत में खड़े टमाटर देख लाल हो रहे किसान, लागत निकालना भी मुश्किल, जानें क्या है वजह

Asad 10th Marksheet: 700 में से 175 नंबर, सारे सब्जेक्ट्स में फेल, पढ़ाई में बेकार था अतीक का बेटा

Madhubani News : फोटोग्राफी में बनाना है करियर तो यहां मिल रही फ्री में ट्रेनिंग, सीखकर बना सकते हैं करिअर
धनरूआ निवासी बिट्टू कुमार और मसौढ़ी निवासी नीतीश कुमार ने शूटरों को हत्या कराने में मदद पहुंचाई थी. सिटी एसपी ने जल्द ही हत्याकांड के साजिशकर्ता विजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस हत्याकांड के मास्टरमाइंड विजय यादव की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Crime In Bihar, Crime News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:32 IST








