
भोपाल. द केरला स्टोरी फिल्म मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 मई को फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए. यह फिल्म हमें जागरूक करती है. इस फिल्म से लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद का असली चेहरा बेनकाब होता है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले ही धर्मातरण के खिलाफ कानून बनाया जा चुका है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘द केरला स्टोरी लव जिहाद, धर्मांतरण और आंतकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है. उसके घिनौने चेहरे को सामने लाती है. क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है. आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है. यह फिल्म हमें जागरूर करती है. मध्य प्रदेश में पहले ही हमने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया है. लेकिन, यह फिल्म जागरूक करती है. इस फिल्म को सबको देखना चाहिए. पालकों को भी देखना चाहिए, बच्चों को भी देखना चाहिए, बेटियों को भी देखना चाहिए. इसलिए मध्य प्रदेश शासन इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रहा है.’
आपके शहर से (भोपाल)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:23 IST








