Government Teacher: बिना बीएड के यहां बन सकते हैं सरकारी शिक्षक, आवेदन के लिए जरूरी हैं ये डिग्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. Government Teacher without BEd: सरकारी नौकरी में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, ऐसे युवा जिनके पास अभी बीएड की डिग्री नहीं है वो भी सरकारी शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि समय – समय पर केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के लिए भर्तियां निकलती हैं. इसमें आवेदन के लिए बीएड की योग्यता अनिवार्य है. ऐसे में आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम बताएंगे कि बिना बीएड के सरकारी शिक्षक बनने के लिए आप कहां पर आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि सरकारी शिक्षक की होने वाली सभी सीधी भर्तियों में बीएड की अनिवार्यता नहीं होती है. जैसे पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) कंप्यूटर साइंस के पद के लिए बीएड की अनिवार्यता नहीं है. पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती समय-समय पर केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और राज्यों के सरकारी व निजी विद्यालयों में निकलती रहती है. यहां आवेदन के लिए बीएड जरूरी नहीं होता है. अंतिन रूप से चयनित होने के बाद आप प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री लेवल के बच्चों को पढ़ा सकते हैं. हालांकि बीएड के अलावा अन्य सभी योग्यताओं को आवश्यक रुप से पूरा करना होगा.

पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए जरूरी योग्यता
अभ्यर्थियों के पास पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती के लिए कंप्यूटर साइंस या आइटी में बीई/बीटेक होना चाहिए. इसके अलावा किसी भी स्ट्रीम में बीटेक, कंप्यूटर में पीजी डिप्लोमा, कंप्यूटर साइंस में एमएससी, मास्टर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए), बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (बीसीए) पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि पदोन्नति के लिए बीएड की डिग्री होना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें-
MBA पासआउट करोड़पति परिवार को छोड़कर बनी साध्वी, 23 साल में हो गई थी मैनेजर
DU Education: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब रात 8 बजे तक चलेंगी क्लास, जानें क्या है कारण

Tags: Central Teacher Eligibility Test, Government teacher job, Job news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें