रिश्तेदारों के साथ जा रही थी 13 साल की लड़की, बदमाशों ने रोक लिया, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके की घटना
आरोपी वारदात के बाद पीड़िता को गांव के पास छोड़ भागे
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया है

डूंगरपुर. राजस्थान में एक और नाबालिग लड़की गैंगरेप (Gang rape) का शिकार हो गई है. आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में 13 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता नाबालिग अपने 2 रिश्तेदार युवकों के साथ उनके घर जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में 7 बदमाशों ने रोककर मारपीट की. बाद में नाबालिग को जबरन जंगल में ले गए. वहां 2 बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वारदात दो दिन की बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

डूंगरपुर डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया की बिछीवाड़ा थाना इलाके की 13 साल की नाबालिग पीड़िता की ओर से इस बाबत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. नाबालिग पीड़िता ने बताया की 3 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने 2 रिश्तेदार युवकों के साथ बाइक उनके गांव जा रही थी. रास्ते में मोदर घाटे पर 2 बाइक पर 7 बदमाश आए. बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की. दोनों रिश्तेदार युवकों को डराया धमकाया.

आरोपी पीड़िता को मोदर के जंगलों में ले गए
इसके बाद 2 बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर मोदर के जंगलों में ले गए. वहां दोनों ने उसके साथ बारी बारी से रेप किया. इसके बाद दोनों बदमाश वापस उसे बाइक पर बिठाकर उसके गांव के पास छोड़कर भाग गए. घटना के बाद वह अपने घर गई और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई. वारदात की सूचना से पीड़िता के परिजनों को पैरों तले से जमीन खिसक गई.

आपके शहर से (डूंगरपुर)

आरोपियों का अभी तक नहीं लगा है कोई सुराग
वे उसके बाद पीड़िता को लेकर शुक्रवार देर रात को बिछीवाड़ा थाने पहुंचे. वहां उन्होंने 5 से 7 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर डूंगरपुर हॉस्पिटल में उसकी मेडिकल जांच करवाई. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया की शनिवार को घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया जाएगा. आरोपियों को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन उनका अभी तक कोई उनका कुछ पता नहीं चला है.

Tags: Crime News, Dungarpur news, Gang Rape, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें