अब्दुल असलम
कोरबा. छत्तीसघढ़ के कोरबा में एक शख्स की हत्या के आरोप में पुलिस ने सालिक राम को गिरफ्तार किय है. घटना के दिन सुबह छह बजे 45 वर्षीय सालिक राम धनुहार ने ही गांव में रहने प्रताप सिंह की हत्या की सूचना दी थी. इसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीर मारकर प्रताप सिंह की हत्या करना बताया था.
दरअसल, मोरगा चौकी क्षेत्र के सागबाड़ी गांव में तीर मारकर ग्रामीण की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. हत्या के पीछे जादू-टोना के शक का आरोप है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को कच्छर घाट सागबाड़ी में रहने वाले प्रताप सिंह गोंड़ की तीर मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के दिन सुबह छह बजे सालिकराम धनुहार ने गांव में रहने रामप्रसाद गोंड़ को प्रताप सिंह की हत्या की सूचना दी थी. इसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीर मारकर प्रताप सिंह की हत्या करना बताया था. सूचना पर पहुंची मोगरा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की. प्रताप सिंह के गले पर तीर से हमले के निशान थे. उसे धारदार हथियार से भी मारा गया था.
आपके शहर से (कोरबा)

Chandra Grahan 2023: बुध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा एक साथ, इस दिन चंद्रमा की छाया से मिलता है आरोग्य जीवन

Railway Recruitment 2023: 10वीं, ITI का है सर्टिफिकेट, तो रेलवे में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, मिलेगी अच्छी सैलरी

SHOCKING! छत्तीसगढ़ से दंग करने वाली खबर! मां ने जरा-सा डांटा तो 9वीं की छात्रा ने दी जान, यह है मामला

बारात निकलने से ठीक पहले फंदे पर झूला दूल्हा, मंडप पर इंतज़ार करती रह गई दुल्हन

CGBSE 10th,12th Result 2023: छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट, जानिए कब तक होंगे जारी

Human Story: बेटा हुआ तो मां-बाप ने डाॅक्टर के नाम पर ही रख दिया नाम, फिर डाॅक्टर ने भी दिया रिटर्न गिफ्ट

बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हा हुआ गिरफ्तार; अब खा रहा जेल की हवा; जानें क्या है पूरा मामला

CG Vyapam Recruitment 2023: सरकारी टीचर की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12489 पदों पर होगी भर्तियां, कल से आवेदन शुरू

Chhattisgarh News: अब बिना फिटनेस और टैक्स के गाड़ियों को टोल से गुजरना पड़ेगा महंगा, कटेगा ऑटोमैटिक चालान

Korba News: सर्कस के एक Viral Video से मचा ऐसा बवाल, दिल्ली तक सुनाई दे गई गूंज
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जांच शुरू की. छानबीन में पता चला कि प्रताप सिंह को अंतिम बार सालिकराम धनुहार के साथ देखा गया था. पुलिस ने सालिकराम को पकड़ लिया. उससे पूछताछ की गई. पहले तो सालिकराम ने घटना से इनकार किया. लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर सालिकराम टूट गया.
आरोपी ने जादू टोना के संदेह पर प्रताप सिंह की तीर मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है. बताया कि प्रताप सिंह और उसका परिवार सालिकराम के परिवार को जादू टोना करता था. इस संदेह पर सालिकराम ने तीर और कुल्हाड़ी मारकर प्रताप सिंह की हत्या कर दी. अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि रामप्रसाद की कोई संतान नहीं है. उसने प्रताप सिंह को गोद लिया था. अपने साथ रहता था. घटना के दिन प्रताप सिंह महुआ बिनने के लिए जंगल गया था. इस बीच कछार घाट कुंदरा के पास उसकी हत्या कर लाश को नाला किनारे फेंक दिया. घटना से पीड़ित परिवार डरा हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Businessman murder, Korba police
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 14:51 IST








