हाइलाइट्स
चाय बागान की 719.7 हेक्टेयर जमीन को इसके लिए चुना गया.
निजी सहभागिता से देहरादून के पास ट्विन सिटी बनाने का प्लान.
अत्याधुनिक शहर के हिसाब से विकसित करने की बनी योजना.
रिपोर्ट-विशाल गर्ग
देहरादून. राजधानी देहरादून में बढ़ती आबादी के बोझ को देखते हुए उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार नया शहर बसाने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए देहरादून के आर्केडिया स्थित चाय बागान को भी नया शहर बसाने के लिए चुना गया है. आर्केडिया में सरकार ने न्यू देहरादून ट्विन सिटी बनाने की योजना के तहत यूएस की एजेंसी मैकेंजी के माध्यम से सर्वेक्षण कराया है. हालांकि इसको लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही देहरादून से पूरी ग्रीनरी खत्म कर दी गई है, अब ये जो थोड़ा बहुत हिस्सा बचा है इसको हम खत्म नहीं होने देंगे. साथ ही लोगों का कहना है कि चाय बाग़ान उनकी आजीविका का साधन है और लंबे समय से उनका इसी से गुजर बसर चल रहा है, इसलिए वे ऐसी किसी भी योजना का विरोध करेंगे.
बता दें कि इससे पहले भी 2016 में तत्कालीन राज्य सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए चाय बागान की जमीन का विकल्प दिया था. ग्रीन फील्ड सिटी के तौर पर यहां स्मार्ट सिटी विकसित करने की सरकार की योजना पर भारी विरोध हुआ था. पर्यावरणविदों से लेकर तमाम सामाजिक संगठनों ने इस पर विरोध जताया था.
आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंडः10वीं और 12वीं में फेल हुए बच्चों को मिलेगा पास होने का मौका, जानें-कैसे

Dehradun Crime News: बैंक मैनेजर की करतूत! महिला के अकाउंट से निकाले 40 लाख और ‘3 पत्ती’ में उड़ा दिए

Kaal Bhairav Ashtami 2023 : नकारात्मक शक्तियां होगी दूर, जादू -टोना होगा बेअसर, जानिए काल भैरव को प्रसन्न करने के उपाय

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पीआरओ और गनर पर केस दर्ज, युवक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Dehradun News: ऐपण कला से सजी देहरादून की दीवारें, पर्यावरण संरक्षण के साथ दे रहीं ये खास संदेश

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, ग्लेशियर टूटने से यात्रा मार्ग पर आवाजाही बंद, 4 लोग किये गए रेस्क्यू

पलायन पर बनी फिल्म ‘बथौं सुबेरौ घाम 2’ से झलकेगा वीरान हो चुके गांवों का दर्द

Uttarakhand: चारधाम के बाद शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा, जानें इस खास यात्रा के बारे में सब कुछ

Dehradun News: इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे दून के एम एम कपूर, 84 साल के होकर भी समाजसेवा में जुटे

‘बूढ़ दादी’ रेस्टोरेंट के जरिए पहाड़ी व्यंजनों को नए फ्लेवर में परोस रहीं दीपिका, नई पीढ़ी भी को भी होगा जुड़ाव
विरोध जताने वाले लोगों का कहना था कि यहां नया शहर बसाने से हरियाली नष्ट हो जाएगी और ये चाय बागान देहरादून की पहचान हैं. चाय बागान मजदूरों के हितों और बागान की जमीन के संबंध में तमाम तरह के सवाल उठाए गए थे. बड़ी संख्या में विरोध-प्रदर्शन हुए थे.
हालांकि, सरकार ने ग्रीन फील्ड का प्रस्ताव जमा करवाया, लेकिन केंद्र ने ग्रीन फील्ड में स्मार्ट सिटी के राज्य सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. बाद में देहरादून समेत 23 शहरों को संशोधित प्रोजेक्ट जमा करने का अतिरिक्त मौका दिया गया था.
बता दें कि चाय बागान की 719.7 हेक्टेयर जमीन को इसके लिए चुना गया है. जिस जमीन पर निजी सहभागिता से ट्विन सिटी बनेगी, वहां उत्तराखंड सरकार सभी सुविधाएं देगी. एक अत्याधुनिक शहर के हिसाब से यहां सड़क, बिजली, पानी से लेकर सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार उपलब्ध कराएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dehradun news, Uttarakhand Government, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 09:09 IST








