किरदार में किए बदलाव.. रणबीर को ‘रॉकस्टार’ में लेने के लिए करनी पड़ी Extra मेहनत, नहीं तो ये एक्टर होता जॉर्डन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः रणबीर कपूर को बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक माना जाता है. ‘संजू’, ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों के जरिए रणबीर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे. ऐसे ही ‘रॉकस्टार’ (Rockstar) में भी रणबीर के अभिनय को उनके करियर के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक माना जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं, जिस फिल्म ने रणबीर कपूर को सबसे ज्यादा तारीफें दिलाईं उसके लिए वो कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. जी हां, रॉकस्टार में जॉर्डन का लीड रोल पहले कोई और ही अभिनेता निभाने वाला था, लेकिन बाद में ये फिल्म रणबीर की झोली में आ गिरी.

बहुत से लोग इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि रणबीर से पहले रॉकस्टार में जॉर्डन का किरदार जॉन अब्राहम निभाने वाले थे, जिसका खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है. रणबीर ने प्रशंसकों के साथ हाल ही में एक वर्चुअल बातचीत में, खुलासा किया कि जब इम्तियाज अली ने पहली बार उनसे एक फिल्म के लिए संपर्क किया था, तो यह ‘रॉकस्टार’ नहीं थी, बल्कि “मार्केटिंग” से संबंधित एक फिल्म थी.

रॉकस्टार के लिए जॉन अब्राहम थे पहली पसंद
उन्होंने बताया कि पहले जॉन अब्राहम रॉकस्टार में जॉर्डन का किरदार निभाने वाले थे, लेकिन बाद में किसी वजह से प्रोजेक्ट बंद हो गया. रणबीर ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद ही इम्तियाज को रॉकस्टार की याद दिलाई थी. उन्होंने जब इसके बारे में बात की तो इम्तियाज ने कहा- ‘जिस शख्स ने रॉकस्टार की कहानी लिखी है, वह खुद इसे डायरेक्ट और एक्ट करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसे नहीं बनाने का फैसला कर लिया. फिर तीन महीने बाद इम्तियाज ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि उसने उस शख्स से बात कर ली है और ऐसे ये फिल्म बनी.’

Hindustan Times के साथ बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा- ‘रॉकस्टार में हमने जॉन अब्राहम को रिप्लेस किया था. फिल्म की कहानी जो भी बदलाव किए गए थे, उसके अनुसार इसमें एक यंग स्टार की जरूरत थी. फिल्म में दिल्ली के एक जाट को दिखाना था, जो पहले वाली कहानी के किरदार से ज्यादा यंग था. मैंने जॉन के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अब कहानी बदल गई थी.’

Tags: Entertainment, John abraham, Ranbir kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें