शनिवार को करें रक्त चंदन का उपाय, शनिदेव की मिलेगी कृपा, पलक झपकते ही पूरे होंगे हर काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शनिवार को काली गाय, काले कुत्ते को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालें.
शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है.

Shaniwar Ke Saral Upay : सनातन धर्म में हर एक देवता का संबंध किसी न किसी ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. कुंडली में मौजूद नवग्रह अपना एक विशेष स्थान रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना जाता है. बहुत से लोगों के मन में शनि देव को लेकर डर बना रहता है. यदि शनि किसी जातक की कुंडली में शुभ भाव में विराजमान हैं तो उस व्यक्ति को रंक से राजा बना सकते हैं. वहीं यदि शनि की कुदृष्टि किसी जातक पर पड़ जाए तो वह राजा से रंक बन सकता है. यदि आप भी शनि के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा बताए गए शनिवार के उपाय अपना सकते हैं.

शनिवार के दिन करें ये सरल उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद पीपल के पेड़ को प्रणाम करते हुए सात परिक्रमा लगाएं.

यह भी पढ़ें – रुके धन की प्राप्ति के लिए रामबाण है हरसिंगार के फूल, जाग उठेगी रुठी किस्मत, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शनिवार के दिन भिखारी या किसी जरूरतमंद को तेल से बने पकवान खिलाते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन घर में गूगुल का धूप जलाएं. क्या करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और शनिदेव प्रसन्न होते हैं.

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन उड़द दाल का दान करना भी शुभ माना जाता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो काले उड़द को बहते जल में प्रवाहित करें.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप बुद्धि और विद्या की प्राप्ति करना चाहते हैं तो शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करें लाभ होगा.

यह भी पढ़ें – क्या सच में अशुभ है बिल्ली का रास्ता काटना, क्यों जोड़ा जाता है अपशगुन से, यहां जाने अंधविश्वास की असली वजह

यदि आप जीवन में आ रही रुकावटें को दूर करना चाहते हैं तो शनिवार को काली गाय, काले कुत्ते को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालें लाभ होगा.

Tags: Astrology

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें