बंद होने की कगार पर Go First, कंपनी ने 12 मई तक कैसिंल की सारी फ्लाइट्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. नकदी संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने 12 मई तक सारी फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं. इससे पहले गुरुवार को कंपनी ने 15 मई तक के सभी टिकट बुकिंग रोकने का फैसला किया था. इसके अलावा एयरलाइन यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाने या भविष्य में यात्रा के लिए उनके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है. डीजीसीए ने इस बारे में जानकारी दी है. डीजीसीए ने कंपनी को यात्रियों को लौटाने का प्रयास किया था. डीजीसीए ने एयरलाइन से मौजूदा नियमनों के तहत निर्धारित समयसीमा में टिकट का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है. इससे पहले एयरलाइन ने 9 मई तक की फ्लाइट्स कैंसिल की थीं.

इससे पहले गुरुवार को एनसीएलटी ने संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट की स्वैच्छिक दिवाला समाधान याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर की अगुवाई वाली दो सदस्यीय पीठ ने दिनभर चली सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखने की बात कही.

वाडिया समूह ने याचिका में रखी है ये मांग
वाडिया समूह के नियंत्रण वाली एयरलाइन ने अपनी याचिका में दिवाला समाधान कार्यवाही शुरू करने की अपील की है. इसके साथ ही एयरलाइन ने अपनी वित्तीय देनदारियों पर अंतरिम रोक लगाने की भी मांग रखी है. हालांकि, पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों ने एयरलाइन के इस आग्रह का विरोध करते हुए कहा कि उनका पक्ष सुने बगैर दिवाला समाधान कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती.

गो फर्स्ट की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा कि दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) का मकसद यह है कि कंपनी परिचालन में बनी रहे.

Tags: DGCA, Flight, Go air

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें