बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी कांस्टेबल की पुलिसवाली बीवी, पति को मिली खबर तो खोया आपा फिर..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर. कानपुर के पुलिस लाइन में बने आवास में महिला कांस्टेबल अपने वकील दोस्त के साथ बंद कमरे में पकड़ी गई. आरपीएफ में तैनात सिपाही पति ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया और रूम पर पहुंच गया. पति महिला कांस्टेबल और उसके दोस्त वकील का वीडियो बनाने लगा, इसी दौरान जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो उसका सिपाही पति बोला कि मुझसे क्या शर्माना, मैं तो तुम्हारा पति हूं..

ये हाई वोल्टेज ड्रामा कानपुर में हुआ. पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में वकील दोस्त को बुला लिया जिसकी जानकारी उसके आरपीएफ में तैनात सिपाही पति को मिल गई. फिर क्या था, पति ने 112 डायल किया और सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास के रूम में पहुंच गया. दरवाजा खुलने पर वकील दोस्त और पत्नी महिला कांस्टेबल आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए तो पति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इसी बीच जब पत्नी ने विरोध किया तो सिपाही पति ने कहा मुझसे क्या शर्माना मैं तो तुम्हारा पति हूं.

रूम से पुलिस महिला कांस्टेबल और वकील दोस्त को शहर कोतवाली ले गए जहां पुलिस ने पूछताछ करके दोनों को छोड़ दिया. बताया जा रहा है आरपीएफ में तैनात सिपाही पति इटावा का रहने वाला है. महिला कांस्टेबल से 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे. महिला कांस्टेबल ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है . बताया यह भी जा रहा है कि पति-पत्नी के विवाद का कारण भी महिला सिपाही का संदिग्ध चरित्र ही है, इसके बाद महिला कांस्टेबल ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पति के खिलाफ दर्ज कराया था.

आपके शहर से (कानपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Kanpur news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें