विराट से विवाद की आग को गौतम गंभीर भी बुझने नहीं देना चाहते! लेटेस्‍ट ट्वीट ने डाला आग में घी, ‘यही कलयुग है…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. विराट कोहली और गौतम गंभीर का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दिल्ली के इन लाडलों के बीच पहले तो बीच मैदान पर जुबानी जंग हुई. दोनों के तमतमाते चेहरों ने बताया कि यह सिर्फ एक मैच का विवाद नहीं, पुरानी अदावत है जो अपना असर दिखाती रहती है. मैदान पर झड़प के बाद गंभीर की तरफ से विराट पर करारा हमला किया गया है. नाम लिखे बिना गंभीर ने ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा जिसने विवाद में आग में घी डालने का काम किया. माना जा रहा है कि इस ट्वीट में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गंभीर ने डीडीसीए के पूर्व अध्‍यक्ष पर हमला बोलते हुए विराट को आड़े हाथों लिया है.

डीडीसीए के पूर्व अध्‍यक्ष प्रतिष्ठित पत्रकार भी हैं. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लखनऊ के मैदान पर आईपीएल मैच के दौरान हुए विवाद पर उन्‍होंने अपने शो के दौरान LSG के मेंटर के रवैये पर सवाल उठाए थे.  जिसपर गंभीर की तरफ से जवाब दिया गया.  गौतम गंभीर का यह ट्वीट आधा हिन्‍दी और आधा अंग्रेजी में है. गंभीर ने लिखा, “जो व्‍यक्ति दिल्‍ली क्रिकेट से भाग गया वो अब दबाव बना रहा है. ऐसा लग रहा है कि वो क्रिकेट के प्रति अपनी चिंता व्‍यक्त करते हुए पेड पीआर करने में लगा हुआ है. यही कलयुग है जहां भगौड़े अपनी अदालत चलाते हैं.”

Tags: Gautam gambhir, IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें