सचिन तेंदुलकर ने गांव में फूंका चूल्हा, सारा-अंजलि ने दिया साथ, फिर खली किसकी कमी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर ने भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आज भी क्रिकेटप्रेमियों के दिलों में बसते हैं. सचिन जहां भी जाएं, प्रशंसकों से घिर जाते हैं. अगर सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर निकलें तब तो उनका रास्ता चलना भी दूभर हो जाता है. शायद यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर ने अपनी 50वीं वर्षगांठ ऐसी जगह मनाई, जहां उन्हें थोड़ा एकांत भी मिला. क्या पता ना भी मिला हो. लेकिन इतना तय है कि सचिन के साथ इस मौके पर उनके बेटे अर्जुन नहीं थे और इस बात की कमी मास्टर ब्लास्टर की इतनी खली कि उन्होंने इसका इजहार सोशल मीडिया पर कर डाला.

सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी नजर आ रही हैं. यह तस्वीर एक गांव की है.

सचिन तेंदुलकर ने इस पोस्ट में लिखा, ‘आप रोज अर्धशतक नहीं लगाते. लेकिन जब ऐसा करते हैं तो इसका जश्न मनाना बनता है और उसके साथ, जो आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. हाल ही में मैंने एक गांव में अपनी टीम और परिवार के साथ अपना खास 50वां जन्मदिन मनाया.

सचिन तेंदुलकर ने इसी पोस्ट में लिखा कि इस जश्न के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की कमी खली, जो इस वक्त आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं.

Tags: Arjun tendulkar, IPL 2023, Sachin tendulkar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें