
रिपोर्ट – आशीष कुमार जैन
दमोह. हमलोग अक्सर इंसानों के प्यार के बारे में सुनते, देखते या पढ़ते हैं. आज हम आपको सांपों के प्रेम के बारे में बताने जा रहे हैं. एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है. आसपास मौजूद इंसानों से बेपरवाह सांपों का जोड़ा एक-दूसरे को प्यार करने में मगन थे. प्रेम में उन्मत नाग-नागिन के जोड़े को देखकर हर कोई अचरज में था. ताज्जुब की बात यह थी कि जहां सांपों का जोड़ा प्रेमलीला में मगन था, वहीं पास में विवाह समारोह चल रहा था. बैंड-बाजे बज रहे थे, इसके बावजूद नाग-नागिन प्रेम में खोए हुए थे. अब सांपों के जोड़े का यह वीडियो वायरल हो गया है.
नाग-नागिन की प्रेमलीला का एक वीडियो सामने आया है. सांपों का एक जोड़ा खेत में एक-दूसरे से लिपट कर प्रेम कर रहा था. ग्रामीणों ने जब नाग-नागिन को प्रेमालाप करते देखा तो मोबाइल फोन से उनका वीडियो शूट कर लिया. बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया गया. अब सांपों के इस जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को काफी देख रहे हैं. वीडियो को देखकर आप भी दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे.
MP: बीजेपी के माथे पर चिंता की लकीरें, पार्टी से नाराज हो रहे नेता, सीनियर लीडर ने बताई वजह
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत नाग-नागिन के जोड़े द्वारा प्रेमलीला करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. जबेरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले माड़नखेड़ा गांव में सामने आए इस वीडियो के बाद अब यह वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नाग-नागिन का जोड़ा एक खेत में प्रणय लीला करते हुए दिख रहा है. पास में ही शादी विवाह के लिए बैंड बाजे बज रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि नाग-नागिन का जोड़ा इसी बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए प्रणाय लीला कर रहा हो. पास से ही निकल रहे कुछ लोगों के द्वारा यह वीडियो बनाया गया. लोग नाग-नागिन की जोड़ी को पत्थर नहीं मारने की बात कर रहे हैं. इन दिनों दमोह में गर्मी में भी बारिश के हालात हैं. गांव में शादी का माहौल है और बैंड बाजे बजने की आवाज आ रही थी, वहीं नाग-नागिन का जोड़ा बड़े ही इत्मीनान के साथ प्रणय लीला करते दिख रहा है.
नाग-नागिन का जोड़ा जहां प्रेमलीला कर रहा था, वहीं पास से निकल रहे कुछ लोगों के द्वारा यह वीडियो बनाया गया. बता दें कि बारिश के मौसम में अक्सर सांपों के जोड़े को प्रेमलीला करते हुए देखा जा सकता है. फिलहाल गर्मी का मौसम है, लेकिन दमोह समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है. तापमान भी सामान्य से काफी कम है, लिहाजा इंसानों के साथ ही जीव-जंतु भी राहत की सांस ले रहे हैं.








