Taste of Karauli : गजब का सोडा! इस सोडा के 4 दिन में दीवाने हुए लोग, भूले कोल्ड ड्रिंक पीना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहित शर्मा/ करौली. सोडा का नाम जुबां पर आते ही अधिकांश लोगों को तारक मेहता के उल्टा चश्मा नाम के एपिसोड में मिलने वाले अब्दुल के सोडे का नाम भले ही मन में सबसे पहले आता हो. लेकिन आज हम बात कर रहे हैं भीलवाड़ा के एक ऐसे स्पेशल सोडे की. जिसने करौलीवासियों को अपने बेहतरीन स्वाद और अनेक प्रकार की किस्मों से 4 दिन में दीवाना बना लिया है. भीलवाड़ा से पहली बार ठेले पर बिकने आए इस सोडे का अंदाज ऐसा है कि जो भी इसको एक बार देख लेता है. वह इस ठेले की ओर खिंचा चला तो आ ही जाता है. लेकिन इसको एक बार पीने के बाद बेहतरीन स्वाद के कारण बार-बार मांगता है.

मुंबई जैसा सोडे का स्वाद करौली में
कलेक्ट्री सर्किल के पास लगने वाले इस ठेले पर पहली बार सोडा पीने के बाद मुंबई से एक शादी में करौली आए शख्स कार्तिक शर्मा का कहना है कि मैं करौली एक शादी में आया हुआ हूं. जब मैंने यहां से निकलते वक्त ठेले पर सोडा का मशीन वाला सेटअप देखा तो मेरा मन नहीं माना और मैं इस सोडे का स्वाद लेने ठेले पर पहुंच गया. जिसके बाद मैंने इसको पिया तो इस सोडे का स्वाद मुझे बिल्कुल मुंबई में मिलने वाले सोडा जैसा लगा. वहीं दूसरी ओर भीलवाड़ा के ठेले पर लेमन सोडा पीने वाले आकाश पाराशर का कहना है कि करौली में मुझे पहली बार ऐसा सोडा पीने को मिला है. करौली में सोडे का ऐसा स्वाद पहली बार आया है और वाकई में इसका लेमन सोडा जीरे के साथ स्वाद में काफी बेहतरीन था.

सोडे का पहला है ऐसा काउंटर करौली में
शहर के मुख्य चौराहे पर लगने वाले इस सोडा के ठेलेपर देर रात सोडा पीने आए नरेश गुप्ता के मुताबिक करौली के अंदर सोडे का यह बेस्ट और पहला काउंटर है. जहां सोडे की अनेक किस्मों की वैरायटी बेस्ट क्वालिटी में मिल रही है. उनका कहना है कि इसके लगने के बाद हम कोल्ड ड्रिंक पीना भूल गए हैं. यह सोडा पाचन क्रिया सही रखने के साथ-साथ हमारी दिन भर की थकान को उतार कर मन को एक प्रकार से शांति प्रदान कर रहा है. वहीं उनके साथ इस सोडे का पहली बार स्वाद लेने आए विनोद सिंह का कहना है कि भीलवाड़ा का यह सोडा क्वालिटी में सॉफ्ट ड्रिंक और बोतल वाले सोडे से एक अलग प्रकार की क्वालिटी है. जिसका टेस्ट और फ्लेवर दोनों शानदार होने के साथ-साथ रेट भी ₹15 से लेकर ₹30 में मिल रही है.

10-12 सोडे के फ्लेवर है हमारे ठेले पर
गर्मी के सीजन में भीलवाड़ा से करौली सोडा पिलाने आए दीपक गुर्जर का कहना है कि उन्होंने अपना सोडे का सेटअप अभी चार-पांच दिन पहले ही शुरू किया है. जिसे यहां के लोग काफी मात्रा में पसंद कर रहे हैं. उनका कहना है कि हमारे ठेले पर कम से कम 10-12 फ्लेवर है. जिसमें सोडे के 7-8 फ्लेवर होने के साथ-साथ मिल्कशेक भी शामिल है. इसके अलावा उनके ठेले पर बर्फ गोला के साथ-साथ मलाई रबड़ी सहित कई अन्य आइटम भी हैं. जिनकी रेट ₹10 से लेकर अधिकतम ₹30 है.

आप भी ले सकते हैं इस भीलवाड़ा के स्पेशल सोडे का स्वाद
यदि आप भी भीलवाड़ा के स्पेशल सोडे का करौली में ही स्वाद लेना चाहते है तोश्रीदेव लेमन सोडा.पुरानी कलेक्ट्री चौराहे के पास करौली पहुंचक इस स्वाद ले सकते है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 17:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें