छोटे कपड़े पहनकर आई थी मह‍िलाएं, कर्मियों ने प्‍लेन में चढ़ने से रोका, एयरलाइन ने दिया जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जरा सोचिए, प्लेन में किसी शख्‍स को सिर्फ इसल‍िए न चढ़ने दिया जाए, क्‍योंकि उसके कपड़े एयरलाइंस के कर्मचारियों के मुताबिक सही नहीं थे.एक मह‍िला कर्मचारी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. ट्विटर पर एक पोस्‍ट में उसने दावा किया है कि अमेरिकी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने एयरपोर्ट पर उसे और उसकी दोस्‍त को अपने कपड़े बदलने के लिए मजबूर किया. साफ कहा कि इन कपड़ों में आप प्‍लेन में सफर नहीं कर सकतीं. पोस्‍ट शेयर किए जाने के बाद से हंगामा मचा तो एयरलाइन ने भी जवाब दिया.

ट्विटर यूजर क्रिसी मेयर (Chrissie Mayr) ने अपने ट्वीट में कहा, मुझे और मेरी दोस्‍त कीनू थॉम्पसन को (@keanuCthompson) अपनी फ्लाइट में सवार होने से पहले कपड़े बदलने के लिए मजबूर किया गया. अमेरिकन एयर (@AmericanAir) के एक कर्मचारी ने मुझे और कीनू से कहा कि आपने जो पैंट पहनी है, उसे पहनकर नहीं जा सकतीं. आपको पैंट बदलना होगा. एयरलाइन को टैग करते हुए उन्‍होंने पूछा-क्‍या पैसेंजर्स के साथ व्‍यवहार का यह सही तरीका है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें