Opinion: यूपी और बिहार के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होंगे ये नए मेडिकल कॉलेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. यूपी और बिहार (UP and Bihar) में अब स्वास्थ्य सेवाएं (Health Services) पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गई हैं. देश में मोदी सरकार (Modi Government) के आने के बाद इन दोनों राज्यों की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने का मामला हो या नर्सिंग सीट में इजाफा करने का मामला, इन दोनों राज्यों में मोदी और योगी सरकार ने जबरदस्त काम किया है. देश के कई राज्यों में पिछले 9 सालों में नए-नए मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ नर्सिंग कॉलेज भी खोले जा रहे हैं. पिछले दिनों ही मोदी सरकार ने देश में 157 और नर्सिंग कॉलेज (Nursing College) खोलने का ऐलान किया था. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया (Health Minister Mansukh Mandaviya) ने तब कहा था कि मोदी कैबिनेट ने 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला किया है.

यूपी बिहार सहित देश के कई राज्यों में भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है. ये मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज साल 2014 के बाद से देश में खुले नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ स्थापित किए जाएंगे, जिनमें बीएससी नर्सिंग की पढाई की जाएगी. इन सारे कॉलेजों में 100 सीट बीएससी नर्सिग के लिए होंगी. देश में इन नर्सिंग कॉलेज के बन जाने के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 15, 700 हो जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन कॉलेजों की स्थापना के लिए 1570 करोड़ रुपये मंजूर किए. देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा. यूपी को 27 और नए नर्सिंग कॉलेज मिलेंगे. बिहार को भी 8 नर्सिंग कॉलेज मिलेंगे.

New Nursing College, How many nursing colleges in india, how many nursing colleges in up-bihar, Health Minister Mansukh Mandaviya, central cabinet meeting, pm modi, up news, bihar news, rajasthan news, नर्सिंग कॉलेज में दाखिला कैसे होता है, देश में कितने नर्सिंग कॉलेज हैं, यूपी में कितने नर्सिंग कॉलेज हैं, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पीएम मोदी, मोदी कैबिनेट, 157 नए नर्सिंग कॉलेज

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

देश में वर्तमान में 5,324 नर्सिंग कॉलेज हैं. मोदी सरकार इसे अगले दो सालों बढ़ा कर 5, 481 करने जा रही है. 

यूपी में सबसे ज्यादा खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज
बता दें कि देश में 1 लाख 6 हजार एमबीबीएस की सीट हैं और बीएससी नर्सिंग 1 लाख 18 हजार है. अगले 24 महीने में नर्सिंग कॉलेज को मंजूरी दी जाएगी. जिस राज्य में जितने मेडिकल कॉलेज होंगे उतने ही नर्सिंग कॉलेज भी दिए जाएंगे. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश और दुनिया में बीएससी नर्सिंग करने वालों की डिमांड हैं और उन्‍हें तुरंत नौकरी मिल जाती है. इस फैसले से देश और दुनिया की जरूरत पूरी हो सकेगी. आज भारतीय नर्सेस दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

New Nursing College, How many nursing colleges in india, how many nursing colleges in up-bihar, Health Minister Mansukh Mandaviya, central cabinet meeting, pm modi, up news, bihar news, rajasthan news, नर्सिंग कॉलेज में दाखिला कैसे होता है, देश में कितने नर्सिंग कॉलेज हैं, यूपी में कितने नर्सिंग कॉलेज हैं, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पीएम मोदी, मोदी कैबिनेट, 157 नए नर्सिंग कॉलेज

देश में 1 लाख 6 हजार एमबीबीएस की सीट है और बीएससी नर्सिंग 1 लाख 18 हजार है.

कैसे होता है दाखिला
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के अंकों के आधार पर बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाते हैं. नीट परीक्षा पास करने के बाद बीएससी नर्सिंग में एडमिशन होता है. यह 4 साल का स्नातक पाठ्यक्रम है. नर्सिंग प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष होनी चाहिए. यूपी और बिहार में कई सरकारी मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस, एमएससी, एमडी, एमसीएच, बीएएमएस, एमएस आदि जैसे कुछ प्रसिद्ध मेडिकल कोर्स कराते हैं. उत्तर प्रदेश में फिलहाल 157 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं. जिनमें एक सौ पंद्रह सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, बाकी 42 प्राइवेट हैं.

ये भी पढ़ें: Opinion: विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला एक नया शहर यूपी को डबल इंजन की सरकार का उपहार होगा, जानें इसकी खासियतें

मेडिकल डिवाइस पॉलिसी को भी मिली मंजूरी
देश में वर्तमान में 5,324 नर्सिंग कॉलेज हैं. मोदी सरकार इसे अगले दो सालों बढ़ा कर 5, 481 करने जा रही है. बिहार में छपरा, सीवान, पूर्वी चंपारण, वैशाली, जमुई, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, सीतामढ़ी, भोजपुर, बक्सर और बेगूसराय में निर्माण कार्य कराया जा रहा है.  इसी तरह यूपी में हर दूसरे जिले में एक नया मेडिकल कॉलेज या फिर नर्सिंग कॉलेज बनाए जा रहे हैं.

Tags: Bihar News in hindi, Government Medical College, Nursing College, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें