कूड़ा डंपिंग को लेकर MRF सेंटर पर विवाद, 37 लोगों पर केस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

चरवा नगर पंचायत के वार्ड-9 स्थित MRF सेंटर पर रविवार दोपहर कूड़ा डंपिंग को लेकर विवाद हो गया। ईओ सूर्यप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने 12 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि नगर पंचायत कर्मचारी कूड़ा लेकर सेंटर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने सेंटर दूसरी जगह ले जाने की मांग करते हुए विरोध किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, लेकिन उनके लौटने के बाद कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप है।
आरोप है कि शिवशंकर साहू समेत कई लोगों के साथ मारपीट की गई। पथराव में दो मिनी टिपर वाहनों के शीशे टूट गए। आरोपियों पर दोबारा कूड़ा लाने पर आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने संजय उर्फ पप्पू, गोविंद, पारस, समर सिंह, धर्मेंद्र, अरविंद, राधेश्याम पटेल, शुभं, सूरज, रंजीत, अमित प्रजापति और जसवंत समेत 12 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें