प्रयागराज
यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी— अंतर्राज्यीय स्तर पर कोडीन कफ सिरप तस्करी गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार,
एसटीएफ ने अभियुक्तों के कब्जे से कफ सिरप वन रेक्स ब्रांड की 19338 सीसी और अलग-अलग ब्रांड की जेनेरिक दवाएं 61600 टेबलेट बरामद की गई है,
बरामद कोडीन कफ सिरप और जेनेरिक दवाओं की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जा रही है,
एसटीएफ ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है,
एसटीएफ ने अभियुक्त आशुतोष तिवारी, अंकेश कुमार और अमित प्रजापति को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कटहुला गौसपुर से गिरफ्तार किया है,
गिरफ्तार अभियुक्तों का गैंग दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ से अवैध कोडीन कफ सिरप लाता है,
जिसकी तस्करी बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और यूपी के विभिन्न जिलों में अभियुक्त करते थे,
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,
अभियुक्तों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में ही कोडीन युक्त कफ सिरप व अन्य नशीली दवाओं का भंडारण किया था,
गैंग के एक अन्य सदस्य जतिन मिश्रा और शिवम मिश्रा ने मंगोलपुरी नई दिल्ली के पते पर एक फर्म बनाई है,
जिनके सहयोग से प्रयागराज व वाराणसी की फर्मों पर फर्जी कागज बिल्टी बनाकर कोडीन युक्त कफ सिरप और विभिन्न नामों की जेनरिक दवाएं दिल्ली से मंगाई जाती थी,
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बनाए गए गोदाम में रखकर सिरप पर लिखा बैच नंबर को मिटा दिया जाता था,
इसके बाद लीडर रोड के थोक व्यापारी सनी जायसवाल और आशु जायसवाल को बेचने के साथ ही स्थानीय मार्केट आस-पास के जिलों व अन्य प्रदेशों में भी सप्लाई किया जाता था,
इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को अभियुक्त आपस में बराबर बांट लेते थे,
एयरपोर्ट थाने में अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है,
गिरफ्तार अभियुक्तों को एयरपोर्ट थाना प्रयागराज में दाखिल किया गया है,
मामले की अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।








