शाहनवाज खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AIMIM अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष बने

 

कौशाम्बी– ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में अधिवक्ता शाहनवाज खान को अधिवक्ता संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की खबर सामने आते ही समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

शाहनवाज खान के जिला अध्यक्ष बनाए जाने को संगठन के लिए अहम जिम्मेदारी माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि अधिवक्ता जगत से जुड़े होने के कारण वह आम लोगों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनके नेतृत्व में जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई जिम्मेदारी पर बोले शाहनवाज खान,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अधिवक्ता शाहनवाज खान ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

मनोनयन के बाद शाहनवाज खान को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। समर्थकों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में AIMIM संगठन को जनपद में नई मजबूती मिलेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More