फॉर्च्यूनर से चोरी करने निकला गैंग, मुठभेड़ में सरगना समेत चार गिरफ्तार

कौशाम्बी–

यूपी के कौशांबी में अब चोर हाईटेक हो गए हैं। चोरों द्वारा फार्च्यूनर गाड़ी से चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ में चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से गिरोह का सरगना घायल हुआ है। चोरी के पैसे से ही घायल शातिर चोर ने फार्च्यूनर खरीदा था। लिखापढ़ी के बाद चोरों को न्यायालय भेजा जा रहा है। चोरों की गिरफ्तारी से कई घटनाओ के खुलासे में सफलता मिली है। उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More