कौशाम्बी–पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सम्राट उदयन सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पूजा पाल जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य, सदस्य राज्य महिला आयोग अध्यक्ष प्रतिभा कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त रसोइयों ने सर्वप्रथम लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों के मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि कर इसे ₹3,000 करने, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत ₹5 लाख के कैशलेस चिकित्सा कार्ड, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ₹2 लाख के दुर्घटना बीमा कवर तथा रसोइयों की ड्रेस के लिए ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 की घोषणा की गई। घोषणाओं से उपस्थित रसोइयों में उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिभा कुशवाहा ने विद्यालयों में रसोइयों के सेवा-भाव, ममता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि रसोइयां विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ ही अपने मातृवत स्नेह और सेवा भाव से विद्यालय परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पूजा पाल ने रसोइयों के हित में किए गए कार्यों के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सामाजिक न्याय की भावना को रेखांकित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरकार की “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास” की भावना का उल्लेख करते हुए जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विद्यालयों में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि रसोइयां स्वच्छता एवं साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं तथा उन्हें प्रेम और ममता के साथ भोजन परोसकर खिलाती हैं। उनका योगदान विद्यालयी व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण

कार्यक्रम में उपस्थित रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं सम्मान स्वरूप साड़ी प्रदान की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में प्रत्येक रसोइया को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड के लिए आवश्यक पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है।
इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सीमा ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं रसोइयों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्मान एवं सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से कार्यक्रम में उपस्थित रसोइयां अत्यंत प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने रक्षाबंधन से पूर्व मिले इस सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं उपहार के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। मानदेय में वृद्धि, स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान के इस कदम ने पीएम पोषण योजना से जुड़ी रसोइयों के चेहरों पर खुशी और आत्मसम्मान की नई मुस्कान बिखेर दी।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर एवं मुख्यालय सहित एसआरजी दिलीप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह तथा एआरपी व्योमेश मिश्र, राम विशाल, कृष्ण कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनिष्ठा प्रजापति द्वारा किया गया।
*मानदेय में वृद्धि, रसोइया ड्रेस हेतू धनराशि में वृद्धि, स्वास्थ्य सुरक्षा और चिकित्सा, व ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा—इन चार सौगातों ने रसोइयों के मन में नई आशा और आत्मसम्मान का भाव जगाया। पीएम पोषण योजना की इन कर्मठ रसोइयों के लिए यह अवसर केवल सम्मान का नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर सामने आया।






