कौशाम्बी के युवक की पुणे में निर्मम हत्या, यूनिटी पार्क खराड़ी में खून से सनी मिली लाश, परिवार में कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी–रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए ग्राम नारा, मोहल्ला सईदाबाद निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद नईस पुत्र अलीस की पुणे में अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। नईस का शव जुमा की रात को पुणे के खराड़ी रोड स्थित यूनिटी पार्क में खून से लथपथ हालत में मिला।

*क्या है मामला:
मृतक मोहम्मद नईस पिछले कुछ समय से पुणे में काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार जुमा की रात से उसका फोन बंद आ रहा था। जुमेरात सुबह चंदन नगर पुलिस को यूनिटी पार्क में शव पड़ा होने की सूचना मिली।

*गांव में पसरा मातम:*
घटना की खबर मिलते ही ग्राम नारा गांव के सईदाबाद में कोहराम मच गया। नईस अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके 3 छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नईस बेहद मिलनसार और मेहनती युवक था।

*पुलिस पर उठे सवाल:*
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद चंदन नगर थाना, पुणे का फोन नहीं उठ रहा है। FIR दर्ज कराने में परेशानी हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कौशाम्बी और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल से हस्तक्षेप की मांग की है।

*ग्रामीणों की मांग:
1. पुणे पुलिस हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करे।
2. पोस्टमार्टम के बाद शव ससम्मान नारा लाने की व्यवस्था हो।
3. मृतक आश्रित को UP व महाराष्ट्र सरकार मुआवज़ा दे।
4. प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें