*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र में बीते कई महीने से भैंस चोर गिरोह तेजी से सक्रिय है और एक-एक कर कई किसानों की भैंस को चोर गिरोह के लोग उठा ले गए हैं प्रत्येक मामले की सूचना थाना पुलिस को दिए जाने के बाद भैंस चोरों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है चोरी हुई कई भैंस को पुलिस नहीं बरामद कर सकी है जिसे जहां गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है वहीं भैंस चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों के हौसले बुलंद है और वह लगातार भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में फिरोज़ अहमद पुत्र रज्जब अली की दो भैंस व एक बच्चा को आधी रात को चोर उठा ले गए हैं चोरी गए भैंस और बच्चे की की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपए बताई जा रही हैं दो भैंस और उसके बच्चे की चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई इलाके में इसके पहले भी कई लोगों की भैंस चोरी हो चुकी है जिसका खुलासा नहीं हुआ है भैंस चोर गिरोह तेजी से सक्रिय है जिन पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है बीती रात फिर चोरों ने दो भैंस और उसके बच्चे पर हाथ साफ़ कर दिया है जिससे इलाके में लोगों के अंदर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है पूर्व मे भी चार घरों की भैंस चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नही कर पाई है जिससे थाना पुलिस की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है 13/03/2026 को मालती देवी गुड्डी देवी सहित चार घरों में कई भैंस चोरी हुई थी पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दिया था लेकिन पुलिस लगातार लापरवाह बनी हुई है 4 महीने बीत जाने के बाद एक भी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है पूर्व की घटनाओं का खुलासा न होने के बाद फिर भैंस चोरी की घटनाएं इलाके में शुरू हो गई हैं जिससे बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।








