पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन विवेचकों को दिए गए महत्वपूर्ण विधिक एवं तकनीकी टिप्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

*बीएनएसएस-2023 के प्रभावी अनुपालन एवं सुदृढ़ अभियोजन हेतु विवेचकों का प्रशिक्षण जारी*

*पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन विवेचकों को दिए गए महत्वपूर्ण विधिक एवं तकनीकी टिप्स*

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण के निर्देशन में पुलिस कार्यालय कौशाम्बी स्थित दुर्गाभाभी सभागार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस को जनपद के विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विवेचकों को गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया, व्यक्तिगत तलाशी मेमो, गिरफ्तारी मेमो, साक्ष्य संकलन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा न्यायालय में प्रस्तुतिकरण से जुड़े आवश्यक विधिक एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

*कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह की उपस्थिति में संयुक्त निदेशक अभियोजन मोहन यादव द्वारा संपन्न कराया गया।* उन्होंने विवेचकों को विवेचना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, केस डायरी लेखन की गुणवत्ता तथा अभियोजन को मजबूत बनाने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 18.05.2026 से 20.05.2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनपद के विभिन्न थानों से आए विवेचक प्रतिभाग कर रहे हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें