मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी – डीआईओएस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान*

*कौशाम्बी।* नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के कमालपुर में स्थित श्री छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कॉलेज एवं यूबीएस कांवेंट स्कूल में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह और गौरव के माहौल में संपन्न हुआ। वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात स्वागत गीत के बाद समारोह में इंटरमीडिएट की
छात्रा अनुराधा सोनी 83.6% को प्रथम , पूनम देवी 81.4% को द्वितीय स्थान , सोनम श्रीवास्तव 79% , शिवांगी यादव 77.8% , असवान अली 76.6% अंक एवं हाईस्कूल में आलोक सोनी 87.5% प्रथम स्थान , सौरभ वर्मा 86.66% द्वितीय स्थान , शिवानी यादव 84.67% तृतीय स्थान , लबी मौर्या 84.67% , प्रांजलि मोदनवाल 84.16% अंक प्राप्त करने पर शील्ड, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

मेधावियों के सम्मान के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा आगे बढ़कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को समाज में नई पहचान दिलाती है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।समाजसेवी विनय पांडेय ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का जीवन आगे बढ़ता है। शिक्षित युवा ही समाज और देश को नई दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और निरंतर मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया।समारोह में विद्यालय प्रबंधक निलेश साहू , सभासद राहुल कुशवाहा , समाजसेवी विनय कुमार पांडेय , प्रधानाचार्य कुंदन त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार सहित शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें