कौशाम्बी–
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव निवासी चंद्रपाल का 22 वर्षीय पुत्र सुरजीत कुमार 3 वर्ष पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में लुधियाना शहर कमाने गया था। रविवार सुबह 11:00 सुरजीत अपने कमरे से बाइक में सवार होकर कंपनी जा रहा था। जैसे युवक कमरे से कुछ दूर में सड़क पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगा आसपास के मौजूद लोग जब तक घायल युवक को अस्पताल पहुंचाते तब तक उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची स्थानी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना की जानकारी लुधियाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी जैसे ही यह जानकारी परिजनों को पता चली तो कोहराम मच गया मृतक के पिता चंद्रपाल शव को लेने लुधियाना रवाना हो चुके हैं।
Author: Up Head Line
Views: 81







