मनौरी गांव में कैंप लगाकर भरा गया एसआईआर फॉर्म, लोगों ने ली राहत की सांस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्रयागराज
भगवतपुर विकास खंड के मनौरी गांव में शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों के विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म भरे गए। कैंप लगने से लोगों को काफी सुविधा मिली और उन्हें इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ी। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने फॉर्म पूरे कराए।
कैंप में शहर पश्चिमी के सपा नेता रमाकांत सिंह पटेल मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि ऐसे कैंप गांव-गांव लगने से लोगों को इसका लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। कैंप में बीएलओ लेखराज सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने प्रत्येक आवेदक का विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज कर एसआईआर फॉर्म भराए। ग्रामीणों ने बीएलओ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर समय-समय पर लगते रहें तो काफी सहूलियत मिलती है। कैंप के दौरान व्यवस्था सुचारू रही। स्थानीय लोगों ने कैंप लगाने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह शासन-प्रशासन गांवों तक सुविधाएं पहुंचाता रहेगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, शब्बर अली, तौफीक अहमद, जावेद अहमद, जीतेन्द्र केशरवानी, इरफान अहमद, सोना, अंसार अहमद, वसीम अहमद, अजमत अली और मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें