कौशाम्बी– थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक भटकी हुई किशोरी को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात ग्राम प्रधान के भतीजे रोहित ने थाना कौशाम्बी को सूचना दी कि उनके गांव गढ़वा में करीब 15-16 वर्ष की एक अज्ञात लड़की भटककर पहुंची है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बाल कल्याण अधिकारी तथा पुलिस टीम को मौके पर भेजकर थाने लाया गया।
पुलिस टीम ने मिशन शक्ति कक्ष में लड़की को महिला आरक्षियों की देखरेख में रखा और शालीनता पूर्वक पूछताछ की। किशोरी ने अपना नाम सबीना पुत्री एहसान अली,निवासी ग्राम अढ़ौली,थाना महेवाघाट, बताया। पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
कुछ ही समय बाद किशोरी के पिता एहसान अली थाना कौशाम्बी पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने सबीना को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा की गई इस संवेदनशील कार्रवाई की गांव में सराहना की जा रही है।









