कौशाम्बी– ग्रामीण सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक SP राजेश कुमार ने पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में जनपद के 107 ग्राम प्रहरियों चौकीदारों को साइकिल और साफा प्रदान कर सम्मानित किया SP की यह पहल दर्शाती है कि वह गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक व्यापक सक्रिय एवं मानवीय सहयोग पर आधारित बनाना चाहते हैं अपने संबोधन में SP राजेश कुमार ने ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताया उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण शांति व्यवस्था बनाए रखने और सूचना संकलन में ग्राम प्रहरी पुलिस की सबसे मजबूत कड़ी है SP ने सभी प्रहरियों से नियमित गश्त और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया
कार्यक्रम के दौरान SP राजेश कुमार ने ग्राम सुरक्षा में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले तीन ग्राम प्रहरियों को 500 का नगद पुरस्कार और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया समारोह के अंत में SP ने सभी चौकीदारों को प्रेरित करते हुए कहा आप जागरूक रहेंगे तो पूरा जनपद चैन से सोएगा।









