कौशांबी- जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और एमएफ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई ने आज मानिकपुर के एक मदरसे में पढ़ने वाले करीब 100 बच्चों को जैकेट वितरित कर एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाज सेवा का परिचय दिया।

यह मदरसा जहां बच्चों को तालीम दी जाती है, वहां खुशनूर अली शेख ने बच्चों को सर्दी के मौसम में ठंड से बचाने के लिए जैकेट प्रदान किए। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।साथ ही, खुशनूर अली शेख की कंपनी में कौशांबी की सैकड़ों महिलाएं सिलाई मशीन चलाना सीख रही हैं और वहीं पर काम भी कर रही हैं। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

खुशनूर अली शेख समाज सेवा के साथ ही रोजगार सृजन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के गरीब परिवारों में खुशहाली आई है।इस नेक कार्य के लिए खुशनूर अली शेख को स्थानीय जनता की ओर से विशेष सम्मान और ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।








