कौशांबी- पश्चिम शरीरा स्थित एक गेस्ट हाउस मे शनिवार की दोपहर श्री राष्ट्रीय राजपूत क्षत्रिय महासंघ भारत का भव्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ। क्षत्रिय सम्मेलन में जिले के समस्त सम्मानित क्षत्रिय गढ़ मौजूद रहे संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, अखंड भारत की पुनर्स्थापना तथा हिंदू एकता को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजभान सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट होकर हिंदू राष्ट्र के निर्माण हेतु संकल्प लेना चाहिए। इस मिशन में शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार को प्रमुख साधन बताया गया। बैठक में क्षत्रिय एकता एवं एक दूसरे को मदद करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया सम्मेलन में मौजूद सभी क्षत्रिय राजपूतु ने एकता एवं भाईचारे को लेकर शपथ लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजयपाल सिंह, श्याम सिंह, अनिल सिंह, उद्धव सिंह, आशीष सिंह, महेंद्र सिंह, चमन सिंह चुन्ना सिंह अतर सिंह अमित सिंह, राघव सिंह, वीर प्रताप सिंह, मुकुट सिंह, विकास सिंह और भूपेंद्र सिंह मोनू सिंह उपस्थित रहे।सभा में वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं और सामाजिक एकता के संदेश पर प्रकाश डाला। बैठक के अंत में जय श्री राम के उद्घोष के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।








