रालोद कौशांबी की सभी सीटों पर जिला पंचायत लड़ेगी चुनाव 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

16 नवंबर को मथुरा में राष्ट्रीय अधिवेशन, जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे

कौशांबी- राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) जिले की सभी सीटों पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी।
यह जानकारी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनय पासी ने करारी स्थित पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि रालोद सर्व समाज का दल है — किसान, मजदूर और आम जनता का प्रतिनिधि संगठन है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी, विधानसभा और नगर इकाइयों का गठन किया जाएगा।
जिला पंचायत चुनाव में योग्य और सक्रिय उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें पूरी ताकत से मैदान में उतारा जाएगा। विनय पासी ने कहा कि जिले के सभी खाली प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। रालोद मुखिया जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने कहा कि रालोद को कौशांबी में तीसरे नंबर की पार्टी बनाना है और 2027 में जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को मथुरा में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कौशांबी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में नौशादुल हक, नजमुल हसन, फहीम कादरी, सुमन पासवान, गुलाम अब्बास, जीशान हैदर उर्फ पप्पू मछली, असगर मदनी, गुलाम सिब्तैन, राजेश पटेल, राजीव सिंह राजपूत और अब्दुल मजीद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें