कौशांबी
– जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चक गुरैनी गांव की एक युवती ने अपने पिता पर उसे बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में पहुँच कर अपने ही गाँव के रहने वाले प्रेमी के साथ शादी कर ली और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
लक्ष्मी देवी नाम की युवती ने एसपी कौशांबी राजेश कुमार को लिखित शिकायती पत्र देते हुए लिखा कि उसके पिता सोहनलाल उसे फर्रुखाबाद में बेचना चाहते हैं, जिसके कारण वह वहां नहीं जाना चाहती। लक्ष्मी पिछले दो साल से गांव के ही रहने वाले जितेंद्र कुमार से प्रेम करती है।
युवती ने इस मामले में बीते 17 अक्टूबर को पश्चिम शरीरा थाना में भी थाना प्रभारी से शिकायती पत्र देकर प्रभारी से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि वह बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है। पुलिस ने भी तहरीर लेकर इस मामले में पूछताछ करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उसके कुछ दिन बाद ही लक्ष्मी देवी और जितेंद्र ने मंझनपुर के दुर्गा मंदिर पहुँच कर दोनो ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। इस दौरान दोनों पक्षों के परिवार के कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे।
शादी होने के बाद लक्ष्मी ने मीडिया को बताया कि उसे अपने पिता से खतरा है, इसलिए उसे पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
लक्ष्मी कहना है कि उसने अपने गांव के रहने वाले युवक से शादी की है इसका परिवार के लोग विरोधी कर रहे हैं लेकिन मेरे पिता मुझे फर्रुखाबाद में बेचना चाहते थे लेकिन जब मैं इसका विरोध किया तो मुझे धमकी भी दे रहे थे मैंने उनसे साफ कह दिया था कि मैं गांव के रहने वाले जितेंद्र से ही शादी करूंगी। जितेंद्र का नाम सुनते ही घर वाले विरोध करना शुरू कर दिया। विवाह करने के बाद लक्ष्मी देवी ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से एक शिकायत भी की है कि उनको और उनके पति जितेंद्र को उनके ही पिता और उनके परिवार वालों से जानकर खतरा बना हुआ है इसलिए पुलिस हमको सुरक्षा प्रदान करें।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना इलाके के के प्रेमी जोड़े ने एक शिकायती पत्र दिया है और उन्होंने बताया कि वह बालिग थे उन लोगों ने मंदिर में जाकर शादी भी कर ली है। शादी के बाद युवती का कहना है कि उसको उसके पिता और परिवार वालों से खतरा है और एक आरोप भी लगाया है कि उसके पिता युवती को फर्रुखाबाद में बेचना चाहते थे जिसका लड़कीं ने विरोध किया है। युवती द्वारा तहरीर दी गई है इस तारीख को लेकर क्षेत्राधिकारी मंझनपुर से जांच कराई जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल दोनों लोग अपने घर चले गए हैं।








