पदयात्रा के जरिए सरदार पटेल के योगदान को जन जन तक पहुंचाएगी भाजपा – नंद गोपाल गुप्ता नंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिला कार्यालय मंझनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती अभियान पर आयोजित प्रेस वार्ता को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

मुख्यातिथि ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर प्रत्येक विधानसभा में विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित किया जाना है इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना,समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है।इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। सरदार पटेल एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने साहस,नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। वे न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे,बल्कि आधुनिक भारत के प्रशासनिक ढांचे का निर्माण करने वाले भी थे। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 562 रियासतों को एकत्र करके अखण्ड भारत का निर्माण किया। ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश अग्रहरि,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल प्रमेश केसरवानी,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें