सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने किया डॉ. राजीव मिश्रा को सम्मानित…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्राइड ऑफ नेशन 2025 इंडिया से डॉ राजीव मिश्रा को किया गया सम्मानित

प्रयागराज.. प्रयागराज के डॉ. राजीव मिश्रा पुत्र राष्ट्रपति पदक से सम्मानित रिटायर कैप्टन स्वर्गीय बालेश्वर मिश्रा को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पूर्व राष्ट्रपति मैथ्रीपाला श्रीसेना के द्वारा बीमीच जैस्मिन हाल रेड कारपेट के ऑडिटोरियम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्राइड ऑफ़ नेशन 2025 से सम्मानित किया गया..वे अब तक 112 बार रक्तदान और अपने शरीर से 39 लीटर खून दान कर साथ ही साथ भारत के 25 राज्यों में औऱ श्रीलंका,नेपाल जैसे पड़ोसी देशों मे जाकर लगभग 52 हजार किलोमीटर की यात्रा कर रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है..
और पिछले 25 सालों से राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान जागरूकता अभियान के प्रति समाज के युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं
यह पुरस्कार उन्हें ब्लू क्रॉस आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के द्वारा दिया गया है.. डॉ राजीव मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सिर्फ हमको चुना गया था.. साथ ही साथ भारत के विभिन्न राज्यों के साथ साथ पाकिस्तान,अफ़गानिस्तान,भूटान, बांग्लादेश, तर्की, श्रीलंका, इंडोनेशिया,लन्दन,आदि विभिन्न देशों से आए हुए लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए उनको सम्मानित किया गया..
जिन्होंने समाज व राष्ट्र के लिए अनुकरणीय कार्य किए हो..
कई बर्षो से रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखकर डॉ राजीव मिश्रा को राज्यपाल श्री राम नईक, उप मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री, सांसद प्रवीण पटेल के साथ-साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें