अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित, पेड़ से टकराने से युवक की मौत; परिवार में कोहराम

 

कौशांबी-* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर रावण के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, ननमई गांव निवासी कंधई लाल पुत्र शितालु अपनी बाइक से शहजादपुर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक रावणा के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कंधई लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी रीना देवी और चार बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर शहजादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More