दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, एक युवक गंभीर घायल,

 

कौशांबी -जिले में सोमवार रात लगभग 11:30 बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना करारी थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के पास हुई। लोहंदा गांव निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र (पुत्र गोरेलाल) और 30 वर्षीय निलेश (पुत्र रमेश कुमार) कौशांबी थाना इलाके में घूमने गए थे। लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More