दीपोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेंट्रल एकेडमी आशियाना विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में बच्चों ने दीपावली के महत्व को समझाते हुए ,गणेश लक्ष्मी स्तुति, भरत मिलाप, सीताराम ,लक्ष्मण ,हनुमान आदि का भव्य स्वागत की झांकी नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत की। बच्चों ने अपने नृत्य के माध्यम से दीपावली के पर्व पर प्रेम, उल्लास और भाईचारे का संदेश दिया।

तत्पश्चात कक्षा स्तर पर अन्य क्रियाकलापों का भी आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर मोमबत्तियां और दिए आदि बनाएं, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के छात्र- छात्राओं के मध्य अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बंदनवार, कंदील मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं थी। जिसमें चारों सदन के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सुश्री कमला जोशी जी ने छात्र -छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें