संदीपनघाट थाने के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली, लैम्प और दिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू सभी रंगोलियों को बड़े ध्यान से देखा और इसमें यलो (तेजस) हाउस, ब्रह्मोस (ग्रीन) हाउस, अग्नि रेड हाउस, और पृथ्वी ब्ल्यू हाउस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान में रहे।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के रंगोली कम्पटीशन में माही शर्मा और उनकी टीम ने शानदार रंगोली बनाई। सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दीक्षा अग्रहरि के संयोजन में कक्षा 11 के छात्रों ने भी शानदार रंगोली बनाई थी। यह प्रतियोगिता से अलग थी। वहीं छोटे बच्चों ने दिया कम्पटीशन में एक से एक शानदार दिया बनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरपी ओझा, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय और मुख्य अतिथि ने सभी स्टाफ को दीपावली पर्व पर मिष्ठान और उपहार देकर बधाई दी। उत्थान संस्था के सचिव केके तिवारी, अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने दीपावली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर बलदाऊ पाण्डेय, ब्रह्म प्रकाश शुक्ल, सुधा पाण्डेय, नकुल तिवारी, अभिनन्दन पाण्डेय, रिक्की, अनुराग, सदफ शेख, रिंकू नाग और महेंद्र आदि मौजूद रहे।







