एनडी. कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में अनन्या बनी एक दिन की प्रिंसिपल.

कौशाम्बी-

एन.डी. कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में आज मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम के रूप में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 12 की छात्रा अनन्या को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रिंसिपल बनने का अवसर प्रदान किया गया।

अनन्या ने पूरे दिन विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन अत्यंत कुशलता और जिम्मेदारी के साथ किया। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अनुकरणीय संचालन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं निवर्तमान विधायक चायल, कौशांबी  संजय कुमार गुप्ता जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रा अनन्या सहित अन्य बच्चों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

वहीं, संस्थान की डायरेक्टर  सीमा पवार जी ने छात्रा अनन्या को अपनी जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक कदम हैं।
वहीं आयोजन का सफल संचालन कर रहे विद्यालय के कॉर्डिनेटर नितेश जी ने बच्चो को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना रहा। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More