गोहरामारूफपुर दंगल में करंट से झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत

कौशाम्बी-

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गोहरामारूफपुर गांव में शनिवार को आयोजित दंगल कार्यक्रम के दौरान करंट की चपेट में आए किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल किशोर को गंभीर हालत में प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की भोर में उसने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में मातम छा गया है।
बैगवां फतेहपुर गांव के मुन्ना सरोज किसान हैं। उनके मुताबिक बेटा विजय कुमार (15)गोहरामारूफपुर गांव में शनिवार को दंगल देखने गया था। कुश्ती का फाइनल मुकाबला देखने के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कोई बाइक पर खड़ा था तो कोई ट्रेक्टर ट्राली पर सवार होकर कुश्ती देखना चाहता था।उसी दौरान जेनरेटर की तार टूटकर भीड़ पर गिर गई।जिससे वहां अफरातफरी मच गई।तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किशोर को इलाज के लिए क्षेत्र के कई अस्पताल ले गए।चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज ले जाने की सलाह दी।परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार की भोर में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।स्थानीय पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं मां अनीता देवी बड़े भाई अजय व छोटी बहन किरन का रो-रोकर हाल बेहाल है।देर शाम मृतक विजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More