जिलाधिकारी ने की आकांक्षात्मक विकास खण्डों की समीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उदयन सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों से कहा कि आवंटित ग्रामों के भ्रमण के दौरान पैरामीटर की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम की समस्या का समाधान ग्राम में तैनात कार्मिकों से समन्वय कर कराया जाय। आमजन के व्यवहार में परिवर्तन लाया जाय। उन्होंने कहा कि वी.एच.एस.एन.डी. सेशन के भ्रमण के दौरान टीकाकरण की ड्यूलिस्ट सहित आदि ड्यूलिस्ट का गहनता से अवलोकन कर छूटे हुए का टीकाकरण कराया जाय। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ए.एन.एम. के कार्यों की नियमित निगरानी/समीक्षा की जाय। विद्यालयों के भ्रमण के दौरान बच्चों के होमवर्क एवं क्लास वर्क की जांच की जाय कि बच्चों ने होमवर्क/क्लास वर्क किया है या नहीं किया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें