पद्मश्री डा बी के जैन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*देश दुनिया में विंध्य का नाम रोशन*
चित्रकूट,
परम हंस संत रणछोड़ दास जी द्वारा स्थापित विश्व ख्यातिलब्ध सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड के अधिकारियों ने उदयपुर अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित उड़ान नाइट ऑफ़ होप एंड विजन आयोजन में प्रतिभाग किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में दृष्टिहीनता की रोकथाम और नेत्रदान के महत्त्व पर प्रकाश डालना। चिकित्सा के क्षेत्र में देश में नही अपितु विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम् डायरेक्टर पद्मश्री डा बी के जैन को उनके नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में पांच दशक से अथक परिश्रम करके जो नाम कमाया है उसके लिए उन्हें इस कार्यक्रम में अलख नयन मंदिर की ओर से प्रतिष्ठित लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो समूचे चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए एवं समस्त सद्गुरु परिवार के सदस्यों के लिए बड़े ही गर्व की बात है।इस मौके पर कम्युनिटी ऑप्थल्मोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण वशिष्ठ,विजन 2020 अध्यक्ष डॉ राजेश सैनी और कुलदीप सिंह, सुबीश कुय्यादिल,संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें