नकली खाद, बीज और नकली कीटनाशक दवाओं के विक्रेताओं पर हो समुचित कार्यवाही … अजय सोनी

कौशाम्बी-

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से नकली खाद, बीज और नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री करने वालों पर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है। अजय सोनी के मुताबिक पूरे क्षेत्र में यह गोरखधंधा जारी है और किसानो को लुटा जा रहा है।

बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के जगन्नाथपुर, उदहिन खुर्द, कलुआपुर, बंबूपुर, कुंडावल, घाटमपुर आदि का भ्रमण किया और किसानो से वार्ता की। वार्ता के क्रम में किसानो ने बताया कि क्षेत्र की कई प्राइवेट दुकानों में नकली खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की बिक्री खुलेआम होती है। लोगों का कहना था कि क्षेत्र के कई कृषि वस्तु बिक्रेता नकली कृषि माल बेंचकर किसानो को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे किसानो की फसलों एवं खेतों का नुकसान हो रहा है।

कई किसानो का कहना था कि आलू के उन्नतशील बीजों के वितरण में उद्यान विभाग हीलाहवाली करता है मजबूरन किसानो को प्राइवेट दुकानों से आलू के बीज खरीदने पड़ते हैं जहां नकली और कम उत्पादन क्षमता वाले आलू बीज किसानो को महंगे दामों पर बेंच दिया जाता है। इसी प्रकार अन्य फसलों के बीजों का हाल है। किसानो का कहना था कि नकली और कम गुणवत्ता वाली उर्वरकों की बिक्री की यही स्थिति है जिसपर अंकुश लगाने की जरूरत है।

इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में यह गोरखधंधा जारी है और किसानो को लूटा जा रहा हैं । इस संबंध में अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और कृषि विभाग के अधिकारियों को ऐसे भ्रष्ट कृषि दुकानदारो को चिन्हित कर इनके खिलाफ समुचित कार्यवाही करने की मांग की है अन्यथा धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस अवसर पर इंद्र कुमार सिंह, गोलू सिंह, रणविजय सिंह, आदित्य सिंह, अरविंद सोनी, जग नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More