कौशाम्बी- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन श्रीमती पूर्णिमा प्रान्जल अपर जिला न्यायाधीश कौशाम्बी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक प्रतियोगितायें, रचनात्मक कार्यक्रमो का आयोजन एवं उनका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक, नेतृत्व और सौहार्द को बढ़ावा देना है।

मिशन शक्ति 5.0 उपलक्ष्य में एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम पोस्टर प्रतियोगिता करायी गयी जिसमे छात्र-छात्राओ के अलग अलग 15 गु्रप बनाये गये इन्ही के बीच में प्रतिस्पर्धा करायी गयी।
जिसमे ग्रुप न0 2 को प्रथम स्थान प्रतिभागी सैमून जावेद, दीक्षा, अम्बिता रावत, पलक सिंह, एवं कनिष्का अग्रहरी ग्रुप न0 3 को द्वतीय स्थान प्रतिभागी शैल्वी मौर्या, श्रेया पटेल, विधि अरोरा, वसुधा द्विवेदी एवं कोमल गु्रप न0 12 को तृतीय स्थान प्रतिभागी आयुष वर्मा, अंजय जलज, अरीन, जय सिंह,एवं शिवम शर्मा रहें।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किये गयें। कार्यक्रम में डा0 सुरभि प्रकाश, डा0 सरस्वती जाएसवाल यादव, ड0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 अरिन्दम चक्रवर्ती, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 विकास कुमार डा0 हेमलता द्विवेदी, डा0 शारदा सिंह डा० नन्दिनी राघव, डा० प्रतिमा त्रिपाठी, डा0 अंकित तिवारी, डा0 सन्तोष कुमार, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 शिवम बिश्नोई डा0 शुऐव सिद्दीकी क्वालिटी मैनेजर एवं चिकित्सा महाविद्यालय एम०बी०बी०एस० प्रथम वर्ष मे अध्यनरत छात्र छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहें ।






