उत्तर प्रदेश केवल प्रदेश नहीं बल्कि प्रतिभा,परंपरा और प्रगति की प्रयोगशाला है – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में आयोजित विकसित भारत का संकल्प व विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 सुझाव कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 सरकार का एक ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाना है इस अभियान के तहत सरकार विभिन्न हितधारकों जैसे कि कृषक युवा महिलाएं श्रमिक शिक्षाविद और आम जनता से सुझाव मांग रही है ताकि एक समग्र रणनीति तैयार की जा सके साथ ही भारत के अमृतकाल के सारथी नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज नई सोच,नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ एक विकसित,आत्मनिर्भर और भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है उत्तर प्रदेश की इस विकास यात्रा में मेरे साथ हर नागरिक सहभागी है मेरे लिए किसान केवल अन्नदाता नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर भारत के अग्रदूत हैं युवा मात्र विद्यार्थी नहीं,बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं मातृशक्ति गृहलक्ष्मी के साथ ही हमारे समाज की रीढ़ हैं और उत्तर प्रदेश केवल प्रदेश नहीं बल्कि प्रतिभा,परंपरा और प्रगति की प्रयोगशाला है यह बदलाव की कहानी का एक पड़ाव मात्र है अभी तो अनेक अवसर,अनगिनत योजनाएं और अगाध संकल्प शेष हैं,जिन्हें अनथक प्रयासों से सिद्धि तक पहुंचाना है हमारा लक्ष्य ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ है प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ही नहीं बनाना है,बल्कि 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आकांक्षाओं को साकार भी करना है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इसी क्रम में नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने भी विस्तार से अपनी जानकारी को साझा किया इस मौके पर ईओ श्रीराम सिंह,जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रवेश केसरवानी,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,सम्मानित सभासदगण,नीतू कनौजिया,ज्योति केसरवानी सहित व्यापारीगण प्रबुद्धजन मौजूद रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें