एएसपी राजेश कुमार सिंह ने जुमा की नमाज़ को लेकर किया विशेष निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम,धर्मगुरुओं के संग की वार्ता

 

कौशाम्बी- शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह ने थाना करारी क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी और सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए तथा कानून-व्यवस्था पर पूरी पैनी निगाह बनाए रखने को कहा, निरीक्षण के दौरान एएसपी ने धर्मगुरुओं एवं आमजनमानस से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस-प्रशासन हर समय शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। उन्होंने अपील की कि आगामी त्यौहार भी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाएँ और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता और पुलिस के बीच तालमेल ही अपराध व अव्यवस्था पर सबसे बड़ा प्रहार है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More