जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का जनपद भ्रमण 08 अक्टूबर को

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उदयन सभागार में मा.सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग श्प्रियांक कानूनगो के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक गई तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि .सदस्य द्वारा दिनांक 08 अक्टूबर,2025 को मानवाधिकारों एवं समावेशी विकास से संबंधित प्रमुख क्षेत्रों-रोजगार एवं कौशल विकास का अधिकार,बच्चों के अधिकार और किशोर न्याय प्रणाली, मानव तस्करी, वृद्ध व्यक्तियों/वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय स्वशासी निकायों का कामकाज,खेल और मानवाधिकार, युवा मामले, सांस्कृतिक, दार्शनिक और कलात्मक अभिव्यक्तियों में मानवाधिकार एवं बाल यौन शोषण सामग्री के कार्यान्वयन की स्थिति और भौतिक स्तर पर वास्तविकताओं की समीक्षा की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त किशोर न्याय बोर्ड (जे.जे.बी.), बाल कल्याण समिति (सी.डब्ल्यू.सी.), जेल विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग (प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर) और अल्पसंख्यक विभाग के अधिकार से सम्बन्धित भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मा. सदस्य समीक्षा के पूर्व मध्यान्ह 12 बजे से 02 बजे तक संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद के नागरिकों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय से तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें