पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की अनूठी पहल, पिपरी थाना में हुआ “मिशन शक्ति केंद्र”का भव्य शुभारंभ, रामनवमी पर गूंजा सशक्तिकरण का संदेश

रिपोर्ट- ताज उददीन-

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एक बार फिर अपने नवाचारपूर्ण नेतृत्व से नई मिसाल कायम की है। आज रामनवमी के शुभ अवसर पर पिपरी थाना में मिशन शक्ति केंद्र का पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा रामनवमी पर भव्य शुभारम्भ करके इसे सामाजिक धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए खास बना दिया,

जिससे महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को नई दिशा मिल गई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सीओ चायल अभिषेक कुमार सिंह और थानाध्यक्ष पिपरी सिद्धार्थ कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस
अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

*मिशन शक्ति केंद्र बनने से क्या होगा खास*

केंद्र में महिलाओं की सुरक्षा, परामर्श और त्वरित सहायता की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। महिला हेल्पलाइन, काउंसलिंग कक्ष, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और शिकायत निवारण की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा

कि हर महिला को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाना ही पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मिशन शक्ति केंद्र उसी का मजबूत आधार बनेगा। पिपरी थाना का यह केंद्र न सिर्फ महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूती देगा, बल्कि पूरे कौशाम्बी पुलिस को नई पहचान दिलाएगा।
राजेश कुमार की दूरदर्शी सोच ने रामनवमी के दिन कौशाम्बी की धरती पर महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More